उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन देहरादून के तत्वाधान में डिसीजन सर्पोट सिस्टम के सम्बन्ध मंे एक दिवसीय कार्यशाला कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित की गयी।
प्रेस नोट अल्मोड़ा 21 जनवरी, 2020 (सू0वि0) उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन देहरादून के तत्वाधान में डिसीजन सर्पोट सिस्टम के सम्बन्ध मंे एक दिवसीय कार्यशाला कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित की गयी। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तकनीकी प्रबन्धक भूपेन्द्र भैसोड़ा ने बताया कि आपदा के दौरान रेखीय विभागों के आपसी समन्वय हेतु उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा डिसीजन सर्पोट सिस्टम विकसित किया गया है। यह साफ्टवेयर एआईटी थाईलैंड की तर्ज पर विकसित किया गया है। जिसे उत्तराखण्ड में भी जल्दी ही उपयोग में लाया जायेगा। इस साफ्टवेयर के माध्यम से आपदा के दौरान सम्बन्धित विभागो को त्वरित कार्यवाही करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस साफ्टवेयर में तहसील स्तर में घटित होने वाली आपदा की सूचना दैनिक आधार पर अपलोड की जायेगी जिसे समयसमय पर अपडेट किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिसीजन सर्पोट सिस्टम के सम्बन्ध में अनेक जानकारियाॅ प्रदान की। कार्यशाला में साफ्टवेयर की क्रियाविधि व तत् सम्बन्धी अन्य प़क्षो से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान सिस्टम एनालिस्ट अमित शर्मा ने भी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाॅ प्रदान की। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, जीआईएस एनालिस्ट उमाशंकर नेगी, नेहा रानी, आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के भुवन काण्डपाल के अलावा अनेक विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। अल्मोड़ा 21 जनवरी, 2020 (सू0वि0) ‘‘बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ‘‘ सप्ताह के अन्तर्गत आज जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में जागरूकता रैली निकाली गयी। इसके अलावा डोरडूडोर कम्पैन कर लोगो को ‘‘बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ‘‘ के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान लोगो को लिंग समानता की जानकारी प्रदान करने के साथ ही अनेक स्थानों पर स्ट्रीकर, पेपर, पम्पलैट आदि लगाये गये। जनपद में डोरडूडोर कम्पैन व रैली में सुपरवाईजर सुनीता वर्मा, जिला समन्वय नेहा पंत, मंजू के अलावा आॅगनबाड़ी कार्यकत्री व बाल विकास के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। अल्मोड़ा 21 जनवरी, 2020 (सू0वि0) जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एन0एस0 नपलच्याल ने बताया कि दिनाॅंक 21 जनवरी को भोले बाबा आयुर्वेदिक अस्पताल एवं रिसर्च सेन्टर चिलियानौला रानीखेत में ‘‘आयुर्वेदिक एवं मेडिशनल प्लांट इन उत्तराखण्ड‘‘ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यशाला में सचिव आयुष मंत्रालय भारत सरकार राजेश कोटेचा के अलावा आयुष मंत्रालय के अन्य विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला 10ः30 बजे से प्रारम्भ की जायेगी।
