स्व शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित महिला मैत्री फुटबाल मैच का फाइनल खेला गया। जिसमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
रविवार को फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत, पार्षद गीता नेगी, उपक्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इससे पूर्व क्रेडल पब्लिक स्कूल की बालिकाओं के बैंड दल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। फाइनल मुकाबला ईस्ट सेंट्रल रेलवे और डीएफए देहरादून के बीच खेला गया। मैच के शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते 14वें मिनट में रेलवे की तरफ से ममता ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई । अंत तक डीएफए देहरादून की ओर से कोई गोल नहीं होने के कारण के ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने मैच 1-0 से जीतकर मैत्री फुटबाल टूर्नामेंट को खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर माया देवी पत्नी स्व. शशि भट्ट, राधा बहुखंडी, नूतन जोशी, जानकी कार्की, अरुण भट्ट, अतुल भट्ट, डीसी भट्ट, दर्शन भंडारी आदि मौजूद रहे
