Mobile Aided Note Identifier एप की खूबियां
आरबीआई का एप अपने यूजर्स को नोट की सटीक जानकारी देता है। इसके अलावा यूजर्स को इस एप में ऑडियो सेंसर का सपोर्ट मिलेगा, जिससे वह इसको अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकेंगे। अगर नोट कही से मुड़ा है, तो भी यह एप उसकी आसानी से पहचान कर सकेगा। वहीं, मानी एप इंटैग्लियो प्रिंटिंग, टैक्सटाइल मार्क, साइज़, नंबर, रंग और मोनोक्रोमेटिक पैटर्न की आसानी से जांच करता है।
RBI Governor @DasShaktikanta today launched a mobile application MANI (Mobile Aided Note Identifier) to aid visually impaired persons in identifying denomination of currency notes. The app can be freely downloaded from Android Play Store and iOS App Store
#rbitoday #rbigovernor pic.twitter.com/YXUzP3MBxt
— ReserveBankOfIndia (@RBI) 1 January 2020
2,000 रुपये के नोट बंद होने की मिली थी खबर
इससे पहले सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें 2,000 रुपये के नोट बंद होने की जानकारी मिली थी। हालांकि, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज किया था। उनका कहना है कि अब तक सरकार ने 2,000 रुपये के नोट को लेकर किसी तरह का प्रस्ताव पेश नहीं किया है।
