जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर त्वरित गति करें …………जिलाधिकारी
जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर त्वरित गति से करने के साथ ही सम्बन्धित विभाग शिकायतकर्ता को भी अवश्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। यह निर्देश आज जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों को दिये। आज के जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 09 शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश शिकायतों को मौके पर समाधान कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों पर कार्यवाही नही हो पा रही है उन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करे। इस जनता मिलन कार्यक्रम मंे देवेन्द्र कुमार पाण्डे लोअर माल रोड ने विद्युत लाइन में खराबी आने के कारण विद्युत उपकरण खराब होने की शिकायत, मोहनी देवी ग्राम खत्याड़ी ने घर में अनावश्यक पानी आने, समस्त ग्रामवासी गुणकाण्डे द्वारा राम मंदिर से गुणकाण्डे में बन रही सड़क की गुणवत्ता सही नही होने की शिकायत, नन्दन सिंह बिष्ट ग्राम कोटयूड़ा ने सड़क बनाने के समय भूमि काटना का मुआवजा नही मिलने, जगदीश सिंह बिष्ट द्वारा विद्युत पोल हटाये जाने सहित अन्य शिकायतें दर्ज की गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को उक्त शिकायतो ंपर कार्यवाही कर आख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, उपजिलाधिकरी सीमा विश्वकर्मा,मोनिका, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, जिला शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। अल्मोड़ा 30 दिसम्बर, 2019 (सू0वि0) सीएम हैल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक समयान्तर्गत करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश आज जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला कार्यालय में सीएम हैल्पलाइन में लम्बित शिकायतों की समीक्षा करते अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एल1 अधिकारियों के स्तर से हो जाय इस बात का विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने विशेषकर लोक निर्माण, महिला कल्याण, पूर्ति विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, स्वजल, विकास विभाग, सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये जो शिकायतें लंबित है उनको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करवाना सुििश्चत करे। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती जायेगी उस गम्भीरता से लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक समाधान करें और शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह हैल्पलाइन की समीक्षा की जा रही है और इसमें बरती जाने वाली लापरवाही को गम्भीरता से लिया जायेगा। उन्होंने एल1 अधिकारियों को निर्देश दिये कि बिना किसी स्पष्ट कारण के शिकायतों को आगे हस्तान्तरित न किया जाय। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि अधिकांश शिकायतें जो जिला स्तर से निस्तारित न होकर मुख्यालय व शासन स्तर पर एल3 और एल4 स्तर पर चली जा रही है वे शिकायतें एल1 स्तर से ही अनिस्तारित होने के पश्चात् ही उच्च स्तर पर चली जाती है। इसलिए एल1 अधिकारियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि शिकायतों का निस्तारण उनके स्तर से न होने की दशा में स्पष्ट आख्या हैल्पलाइन में अपलोड की जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, उपजिलाधिकरी सीमा विश्वकर्मा,, मोनिका, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, जिला शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
