Spread the love

आ रही है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक Oki100, सिंगल चार्ज में चलेगी 150 Km! कीमत है इतनी

Okinawa अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक Oki100 को अगले साल फरवरी महीने में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। ये कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी।

Okinawa Oki100 कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है।

Okinawa Oki100 Electric Motorcycle: देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Okinawa लंबे समय से बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ सफर कर रही है। अब कंपनी बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Oki100 को लांच करने की तैयारी कर रही है। इस बारे में कंपनी के प्रबंध निदेशक जितेंद्र शर्मा ने एक्सप्रेस ड्राइव से एक्सक्लूसिव बात-चीत में बाइक से संबधित डिटेल की जानकारी दी है।

बता दें कि, Okinawa पिछले दो सालों से इस बाइक पर काम कर रहा है, अब कंपनी अगले दो महीनों में इस बाइक का प्रोडक्शन भी शुरु करने जा रही है। नई इलेक्ट्रिक बाइक Oki100 की कीमत 1 लाख रुपये से कम होगी और अपनी कीमत के अनुसार ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक हो सकती है। इस समय देश में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर Revolt RV300 मौजूद है, जो कि अलग अलग पेमेंट प्लान के तहत बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Oki100 कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली पहली बाइक होगी जिसमें शत प्रतिशत स्थानीय पार्ट्स का प्रयोग किया गया है, जो कि इस बाइक की कीमत को कम से कम रखने में पूरी मदद करेगा। सामन्य तौर पर कंपनी अपने स्कूटरों के लिए चीन से पार्ट्स को निर्यात करती रही है, लेकिन इस बाइक को लेकर कंपनी की योजनाएं बिलकुल भिन्न हैं।

Oki100 की बैटरी और ड्राइविंग रेंज: इस बाइक में कंपनी ने डिटैचेबल Li-ion बैटरी का प्रयोग किया है, यानी की इसे जरूरत पड़ने पर आप आसानी से बाइक से निकाल सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ये बाइक सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करेगी। इसके अलावा ये बाइक अधिकतम 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होगी।

इस बाइक में कंपनी फास्ट चार्जिंग सिस्टम का भी प्रयोग कर रही है, जिससे ये बाइक जल्द से जल्द चार्ज हो सकेगी। इसके अलावा इस बाइक में स्मार्ट फोन कनेक्टिविटी और OTA अपडेट जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। Oki100 के दोनों पहियों में कंपनी ने डिस्क ब्रेक प्रयोग किया है और इसके फ्रंट व्हील में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) को बतौर स्टैंडर्ड फीचर रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक Okinawa अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक Oki100 को अगले साल फरवरी महीने में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। ये कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी। इस समय कंपनी के पोर्ट फोलियो में Lite, Praise Pro और Ridge सहित 8 स्कूटरों के मॉडल उपलब्ध हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *