Spread the love

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सड़क हादसे में गुलदार की मौत, अब तक छह की जा चुकी जान

गुलदार की मौत
गुलदार की मौत
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक गुलदार की मौत हो गई। गुलदार को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने वन विभाग को इसी सूचना दी।

विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गुलदार के शव को दफनाया। डीएफओ आकाश वर्मा ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। बता दें कि तीन दिन पहले भी एक गुलदार ऐसे ही सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस साल सड़क दुर्घटना में इस मार्ग पर गुलदार की छठी मौत है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *