Spread the love

वित्त मंत्री को ‘अनजाने’ में मिली GoM की कमान! GST काउंसिल ने दी सफाई – Finance minister nirmala sitharaman gst gom igst gst council tut

  • सुशील मोदी को मिली IGST के लिए GoM की कमान
  • निर्मला सीतारमण को संयोजक बनाए जाने के थे कयास

बीते कुछ दिनों से मीडिया के एक हिस्‍से में ये खबर चल रही थी कि जीएसटी काउंसिल ने इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) के लिए गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्‍टर्स (GoM) की नियुक्‍ति नियमों में बदलाव किया है. खबरों के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को GoM की कमान दी गई है. हालांकि अब इस मामले में जीएसटी काउंसिल की ओर से सफाई आई है.

क्‍या है मामला?

बीते 4 दिसंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पंजाब, मध्यप्रदेश और राजस्थान के वित्त मंत्री के अलावा दिल्ली और पुडुचेरी की उप मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. ये मुलाकात आईजीएसटी से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए की गई थी. इस मुलाकात के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि निर्मला सीतारमण को IGST के लिए गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्‍टर्स यानी GoM की कमान दे दी गई है.

लेकिन जीएसटी काउंसिल ने इस मामले में सफाई देते हुए बताया है कि निर्मला सीतारमण को ‘अनजाने’ में पैनल का संयोजक बना दिया गया था. जीएसटी काउंसिल ने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा है कि वित्त मंत्री इस पैनल की अध्यक्षता नहीं कर सकती, क्योंकि वह जीएसटी काउंसिल की चेयरपर्सन हैं. दरअसल, IGST मामलों के ग्रुप ऑफ मिनिस्‍टर्स को अपनी रिपोर्ट जीएसटी काउंसिल के चेयरमैन को देनी होती है, यही वजह है कि निर्मला सीतारमण इस पद पर नहीं रह सकती हैं.

Press release regarding modification in constitution of ‘GoM on IGST Settlement’. pic.twitter.com/YjAWPHXZuw


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed