Spread the love

आपके घर के बाहर लगेगी स्मार्ट नेम प्लेट, एक क्लिक में कर सकेंगे बिजली के बिल और टैक्स का भुगतान

आज के समय में तकनीक ने हमारे जीवन पर ऐसा प्रभाव डाला है, जिससे हमें किसी भी कार्य को करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं, देश को तेजी से विकास की ओर ले जाते हुए भारत सरकार अब जल्द ही 100 स्मार्ट शहर बनाने जा रही हैं।

इस योजना के तहत सरकार लोगों के घरों में स्मार्ट नेम प्लेट (Smart Name Plate) लगाएगी। साथ ही लोगों को इसमें क्यूआर कोड का सपोर्ट भी मिलेगा। इस कोड में परिवार के सदस्यों, बिजली का बिल और टैक्स जैसी जानकारियां होंगी। इसके अलावा बिल का ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे।

मोबाइल एप से होगा संचालित

इस खास टेक्नोलॉजी वाली नेम प्लेट को देश की दिग्गज टेक कंपनी स्मार्ट सीटी ने तैयार किया है। यूजर्स मोबाइल एप के जरिए क्यूआर कोड को स्कैन कर घर से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। वहीं, उज्जैन के एक लाख से ज्यादा घरों में इलेक्ट्रॉनिक नेम प्लेट लगाने का कार्य भी शुरू हो चुका है। इतना ही नहीं मकानों में कचरा लेने वालों को भी क्यूआर कोड स्कैन करना पड़ेगा, क्योंकि इससे कचरा लेने या नहीं लेने का डाटा दर्ज होगा। इसके अलावा लोगों को कचरे की गाड़ी की लोकेशन मिल जाएगी।

इस नेम प्लेट से लोगों की संपत्ति की जानकारी मिलेगी। वहीं, कंपनी के मुख्य अधिकारी ने कहा है कि इस डिवाइस के यूजर्स बिल और टैक्स का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा है कि इस नेम प्लेट को बनाने में 500 रुपये की लागत आई है।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *