पीएम नरेंद्र मोदी की थाईलैंड यात्रा के दौरान 16 देशों के बीच होगा ये अहम करार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की 3 दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) शिखर सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल होंगे. क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी में शामिल 16 देशों में विश्व जनसंख्या की कुल 54 फीसदी जनसंख्या
विदेश मंत्रालय के सचिव विजय ठाकुर सिंह ने पत्रकारों से कहा कि आसियान से संबंधित शिखर सम्मेलन हमारे विदेश नीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. प्रधानमंत्री मोदी में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में सातवीं बार और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में 6वीं बार शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले साल जनवरी में भारत ने भारत-आसियान शिखर सम्मेलन 25वीं जयंती का आयोजन किया था. जिसमें आसियान के 10 बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया था. तब भारत-आसियान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत और गहना बनाने को लेकर सहमति बनी थी.
प्रधानमंत्री मोदी में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में सातवीं बार और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में 6वीं बार शामिल हो रहे हैं.
आसियान देशों के बीच व्यापार और सुरक्षा संबंध
पीएम मोदी के इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य भारत और आसियान देशों के बीच व्यापार और सुरक्षा संबंधों को मजबूत बनाना है. इसके अतिरिक्त आरसीईपी समझौते पर पीएम मोदी का विशेष जोर रहेगा. गौरतलब है कि 3 नवंबर को बैंकाक में 16 एशियाई देशों के बीच व्यापारिक मुद्दों पर मीटिंग हो रही है. मीटिंग में रीजनल क्रॉम्प्रहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप (RCEP) को लेकर एक अहम घोषणा होना है.
बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब से भारत के आर्थिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक रिश्तों को नया आयाम देने के लिए वहां की दो दिवसीय यात्रा की है. इस दौरान सऊदी अरब ने भारत में 100 अरब डॉलर निवेश करने की इच्छा जाहिर की है. दरअसल भारत ने अब अपनी विदेश नीति में पड़ोसी देशों की तरह तरजीह देने का नीति पर चल रहा है. थाईलैंड की यह यात्रा मोदी की उसी नीति का ही हिस्सा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सऊदी अरब की यात्रा की है.
रीजनल क्रॉम्प्रहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप
बता दें कि रीजनल क्रॉम्प्रहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप (RCEP)में 10 आसियान देशों (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपींस, लाओस और वियतनाम) के अतिरिक्त छह एफटीए के देश शामिल हैं. इन देशों में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आते हैं.
