Spread the love

सरकार ई-साइकिल की खरीद पर दे सकती है सब्सिडी

  • अभी केवल 1kwh बैटरी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक वाहनों ही सरकारी सब्सिडी के दायरे में आते हैं।
Saurabh Kumar Verma

Saurabh Kumar Verma

नई दिल्ली. केंद्र सरकार की तरफ इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने में फेस-2 के तहत सब्सिडी दी जाती है। साथ ही टैक्स में छूट भी मिलती है। हालांकि इसमें पेंच यह है कि जिन इलेक्ट्रिक वाहनों को सरकारी सब्सिडी मिलती है, उनकी बैटरी क्षमता 1KWh होनी चाहिए। मतलब सरकारी सब्सिडी इलेक्ट्रिक वाहन पर न मिलकर बैटरी के आधार पर दी जाती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक साइकिल को नहीं मिलती है, जबकि इलेक्ट्रिक साइकिल प्रदूषण को कम करने में अहम रोल अदा कर सकती है।

पेश किया जा सकता है प्रस्ताव

इलेक्ट्रिक साइकिल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी गो जीरो मोबिलिटी (Go Zero Mobility) के सीईओ अंकित कुमार की मानें, तो उनकी तरफ से सरकार के पास एक प्रस्ताव रखने की तैयारी है, जिसमें ई-साइकिल को सब्सिडी के दायरे में लाने की मांग की जाएगी। इसे लेकर साइकिल मैन्युफैक्चर्स के बीच बातचीत जारी है। हालांकि दिक्कत यह है कि अगर कम बैटरी क्षमता के आधार पर सब्सिडी छूट की मांग की जाती है, तो उसमें कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी के ई-रिक्शा भी आएंगे। ऐसे में ई-साइकिल मैन्युफैक्चर्स की मांग होगी कि सरकार को सब्सिडी का फायदा केवल बैटरी के साइज के हिसाब से नहीं बल्कि यूजर लाइफ स्टाइल को प्रमोट करने के लिए होना चाहिए। बता दें के ई-साइकिल में करीब 400Wh की बैटरी यूज की जाती है, जो 1kwh से काफी कम है। ऐसे हम सरकार की सामने एक प्रस्ताव रखने वाले हैं, जिसमें ई-साइकिल को भी सब्सिडी की कैटेगरी में शामिल किया जाएं।

प्रस्ताव में शामिल हो सकते हैं यह मुद्दे

  • सभी ई-बाइक और ई-स्कूटर के लिए फेम में Automotive Research Association of India की एक कैटेगरी बनी है, जिसे ई-साइकिल के लिए भी बनाई जाएं।
  • बैटरी के हिसाब से सब्सिडी से कॉमर्शियल वाहन जैसेे ई-रिक्शा को बाहर रखा जाएं।

भारत में वैश्विक ई-साइकिल का 2 फीसदी मार्केट शेयर

बता दें भारत में प्रीमियम ई-साइकिल करीब एक लाख 60 हजार हैं। इसकी औसत कीमत करीब 45 हजार रुपए से ज्यादा है। भारत में प्रीमियम ई-साइकिल का बिजनेस विश्व का करीब 2 प्रतिशत है। भारत में प्रीमियम कैटेगरी की 1 लाख 60 हजार ई-साइकिल को छोड़कर मौजूदा वक्त में करीब 60 हजार से 70 हजार ई-साइकिल यूनिट ई-साइकिल का कारोबार है। ऐसे में आने वाले दिनों में ई-साइकिल कैटेगरी का तेजी से विस्तार हो सकता है। इसमें गो जीरो अपने लिए के बड़ा मौका दे रही है। कंपनी हीरो साइकिल के बाद ई-साइकिल का दूसरा सबसे बड़ी कंपनी है। गो जीरो ई-साइकिल करीब 24 से 25 हजार रुपए में मिल रही है, जिसे अमेजन से खरीदा जा सकता है। गो जोरी का लाइट वर्जन इस साल दिसंबर तक लॉन्च हो जाएगा, जो काफी सस्ती होगी। ई-साइकिल में गो जीरो मोबिलीट का 15 फीसदी मार्केट शेयर है, जिसे अगले तीन साल में 30 फीसदी करने का लक्ष्य तय किया गया है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *