
जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा हेमकुंड, पंच प्यारों की अगुवाई में बंद हुए कपाट, तस्वीरें…

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट बृहस्पतिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान करीब तीन हजार श्रद्धालु इस वर्ष की अंतिम अरदास में शामिल हुए। हेमकुंड साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई मिलाप सिंह और कुलवंत सिंह ने अंतिम अरदास पढ़ी।
