Spread the love

ये नामी सितारें करेंगे शिरकत

खास बातें

  • 11 से 13 अक्तूबर तक दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड कैंपस में आयोजित होगा देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल
  • अमर उजाला है आयोजन का मीडिया पार्टनर
  • मार्क टुली, पद्मभूषण रस्किन बांड, करन थापर, इम्तियाज अली, रेखा भारद्वाज, विशाल भारद्वाज समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
दून में 11 से 13 अक्तूबर तक साहित्य की ‘आकाश गंगा‘ में कई नामी ‘नक्षत्र’ जुटेंगे। दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड कैंपस में आयोजित तीन दिवसीय देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में मार्क टुली, पद्मभूषण रस्किन बांड, करन थापर, इम्तियाज अली, रेखा भारद्वाज, विशाल भारद्वाज समेत कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इस आयोजन का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। 

पहले दिन होंगे छह सत्र

शुक्रवार 11 अक्तूबर को उद्घाटन समेत कुल छह सत्र होंगे। कार्यक्रम इस तरह रहेगा।

समय सत्र वक्ता/अतिथि
दोपहर 3:30 से 4 बजे तक उद्घाटन पद्मभूषण रस्किन बांड व कर्नल (सेनि) राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
4 से 4:45 बजे तक खुली किताब रस्किन बांड और स्कूली बच्चों का संवाद (इसी सत्र में अशानी तनेजा की किताब बैड ब्लड फ्रेनेमीस का विमोचन भी होगा।)
4:45 से 5:30 बजे तक फॉर द लव ऑफ रीडिंग रस्किन बांड का सभी स्कूल हेड से संवाद
5:30 से 6:30 बजे तक कीपर्स ऑफ द कालचक्र अश्विन सांघी (इसी सत्र में धैर्य अरोड़ा की पुस्तक एवरीवन हेज ए मिथ टू टैल का विमोचन भी होगा।)
6:30 से 7 बजे द टाशकेंट फाइल द टाशकेंट फाइल
7:30 से 8 बजे द डेविल्स एडवोकेट (रिविलिंग द ट्रूथ) करन थापर

फेस्टिवल का उद्घाटन 11 अक्तूबर को मुख्य अतिथि पद्मभूषण रस्किन बांड और विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल (सेनि) राज्यवर्धन सिंह राठौर करेंगे। पहले दिन कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे। 12 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम आठ बजे तक कुल 22 सत्र आयोजित होंगे। अंतिम दिन 13 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम आठ बजे तक 17 सत्र होंगे। इस दौरान कई किताबों का विमोचन और पुस्तक चर्चा भी होगी। साथ ही साहित्य और लेखन से जुड़े सत्र भी आयोजित होंगे। इसके अलावा अंग्रेजी साहित्य के साथ ही हिंदी कविता और लेखन पर भी चर्चा होगी


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *