Spread the love

खास बातें

  • वेलनेस सेंटर में मिलेगी पंचकर्म, योग, आयुष चिकित्सा की सुविधा।
  • आयुष्मान के गोल्डन कार्ड पर भी मिल सकेगा मरीजों को इलाज।
आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में 112 आयुष वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। आयुर्वेद निदेशालय ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। वेलनेस सेंटर खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचकर्म, योग, नेचुरोपैथी, आयुष चिकित्सा से इलाज की सुविधा मिल सकेगी। आयुष विभाग ने वेलनेस सेंटर के लिए उन डिस्पेंसरियों को चयनित किया है, जिनके पास अपना भवन है।

केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना में पूरे देश में चार हजार आयुष वेलनेस सेंटर खोलने की योजना है। केंद्र ने इसके लिए सभी राज्यों से वेलनेस सेंटरों का प्रस्ताव मांगा था। प्रदेश में आयुष विभाग ने 112 वेलनेस सेंटर का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।

जल्द ही शासन से प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। वेलनेस सेंटर स्थापित करने के लिए आयुष मंत्रालय की ओर से बजट दिया जाएगा। अभी तक प्रदेश में आयुष मिशन के तहत आठ वेलनेस सेंटर संचालित है।

आयुर्वेद चिकित्सा में भी मान्य होगा गोल्डन कार्ड

आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड धारकों को अभी तक ऐलोपैथिक चिकित्सा से इलाज की सुविधा है। अब केंद्र ने आयुष्मान में आयुर्वेद चिकित्सा को शामिल किया है। इसके लिए वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। ऐलोपैथिक की दर्ज पर आयुर्वेद चिकित्सालयों और डिस्पेंसरियों में गोल्डन कार्ड मरीज निशुल्क इलाज प्राप्त कर सकते हैं।
प्रदेश में 112 आयुष वेलनेस सेंटर का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस सेंटर को आयुष्मान भारत के तहत खोला जाएगा। शासन से प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। वेलनेस सेंटर में आयुष के साथ पंचकर्म और योग की सुविधा भी मिलेगी।
-आनंद स्वरूप, अपर सचिव एवं निदेशक आयुर्वेद विभाग

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *