Spread the love

अब सैटेलाइट की मदद से भी किसान अपने खेतों और फसलों की सेहत जान सकेंगे। इसके लिए सिर्फ  एक रुपये-एक एकड़ के हिसाब से अदा करना पड़ेगा। इसके अलावा भी खेतीबाड़ी से जुड़ी और कई तरह की एडवांस जानकारियां भी किसानों को कम समय में उपलब्ध हो जाएंगी।

इनमें से कई स्टार्टअप सैटेलाइट बेस्ड काम कर रहे हैं। गुड अर्थ एवं सीआईआई एग्रोटेक इंडिया के चेयरमैन संजय छाबड़ा ने बताया कि किसान की आय बढ़े, इसके लिए सरकारी नीतियों के साथ-साथ टेक्नोलॉजी भी बड़ी मददगार है।

किसानों को सैटेलाइट से पता लग सकेगा कि उनके खेत और फसल की सेहत कैसी है। एक र्स्टाटअप के अनुसार किसानों को फसल में कीड़ा लगने पर मोबाइल से पौधे की फोटो सेंड करनी है, थोड़ी ही देर में जानकारी आ जाएगी कि ऐसी स्थिति में उसे किस दवाई का कितना इस्तेमाल करना है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *