Spread the love

एक अक्तूबर से होंगे छह बड़े बदलाव, आपकी जिंदगी पर ऐसे पड़ेगा असर
खास बातें
एक अक्तूबर से कर्ज और बैंकिंग सेवाओं में राहत
एसबीआई सहित कई बैंक ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ेंगे
एक महीने में तीन बार ही नि:शुल्क जमा कर सकेंगे नकदी
उपभोक्ताओं के लिए अगला महीना बड़े बदलावों का दौर लाएगा। 1 अक्तूबर, 2019 से सड़क से लेकर रसोई और बैंकिंग सेवाओं तक में कई तरह के बदलाव लागू हो जाएंगे। इसमें से अधिकतर बदलावों का मकसद ग्राहकों को बेहतर और सस्ती सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

रिजर्व बैंक की अपील के बाद एसबीआई सहित कई बैंक अपने कर्ज की ब्याज दर को रेपो रेट जैसे बाहरी बेंचमार्क से जोड़ रहे हैं। इसके बाद 1 अक्तूबर से मकान और वाहन का लोन भी सस्ता हो जाएगा। एसबीआई ने अपने मिनिमम बैलेंस के नियमों में भी कई तरह की राहत दी है।

इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी के पंजीकरण का कलेवर भी अगले महीने से बदला जाएगा। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और रक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों के लिए पेंशन नियमों में भी बदलाव किया है। जीएसटी परिषद ने बड़े करदाताओं के लिए बदले गए रिटर्न फॉर्म को भी 1 अक्तूबर से अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा रसोई गैस की कीमतों में भी बदलाव इसी दिन किया जाएगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *