Spread the love

प्रदेश में तीन चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दिन अवकाश घोषित किया गया। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। मतदान के लिए निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उप कोषागार, कोषागार, शासकीय, अर्द्धशासकीय, अशासकीय कार्यालय, स्कूल, कालेज, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए अवकाश रहेगा।

सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. पंकज कुुमार पांडेय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण में पांच अक्तूबर, दूसरे चरण में 11 अक्तूबर और तीसरे चरण में 16 अक्तूबर को होने वाले मतदान के दिन अवकाश घोषित किया गया है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *