Spread the love

आज कल लोग जहां महंगे-महंगे शादी के कार्ड छपवाते हैं वहीं चमोली जिले में एक होटल व्यवसायी ने अपनी बेटी की शादी का कार्ड अंतरदेशीय पत्र पर छपवाया है।

गोपेश्वर के समीप बिरही में एक व्यवसायी ने अंतरदेशी पर छपवाए अपनी बेटी के शादी के कार्ड।

जिले के बिरही में स्थित होटल व्यवसायी तारेंद्र दत्त थपलियाल ने 6 अक्तूबर को होने वाली अपनी बेटी की शादी के कार्ड अंतरदेशीय पत्र पर छपवाए हैं। उन्होंने इसके लिए विभिन्न पोस्ट ऑफिसों से एक हजार अंतरदेशीय क्रय कर उन पर कार्ड छपवाए हैं। तारेंद्र दत्त का कहना है कि शादी के महंगे कार्ड छपवाने के बजाय अंतरदेशीय का उपयोग करने से लोगों का पोस्टऑफिस से जुड़ाव बना रहेगा। प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक जीडी आर्य का कहना है कि होटल व्यवसायी की यह अच्छी पहल है। अंतरदेशीय आज भी सूचनाओं के आदान प्रदान का मजबूत जरिया है। दूरसंचार सेवा के कारण पोस्ट ऑफिसों में काम जरूर कम हुआ है। युवा पीढ़ी को पत्र लेखन कार्य जरूर करना चाहिए।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *