हिमवंत कबि चन्द्र कुंवर बर्तवाल जन्म शताब्दी समरोह आज उनके पैतृक गांव मालकोटी में धूमधाम से मनाया गया।
जिला सूचना अधिकारी रूद्रप्रयाग हिमवंत कबि चन्द्र कुंवर बर्तवाल जन्म शताब्दी समरोह आज उनके पैतृक गांव मालकोटी में धूमधाम से मनाया गया। कलश साहित्यिक संस्था व चन्द्र कुंवर बत्तर्वाल न्यास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रकृति के चितेरे कवि की स्मृतियों को याद किया गया इस अवसर पर कलश साहित्यिक संस्था द्वारा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया । चन्द्र कुंवर बत्तर्वाल की 100वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव मालकोटी भब्य कार्यक्रम किया गया । चन्द्र कुंवर बत्तर्वाल शोध सस्थान देहरादून के डाण् योगम्बर बत्तर्वाल की अध्यक्षता में हुये कार्यक्रम मे जिलधिकारी मंगेश घिल्डियाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा चन्द्र कुंवर बत्तर्वाल की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा चंद्र कुंवर बत्तर्वाल की कविताओं का गायन किया गया। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन में बढ़.चढ़कर भाग लिया । उपस्थित जन समुदाय को संम्बोधित करते हुये जिलधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि चन्द्र कुंवर बत्तर्वाल को अभी भी वो ख्याति नहीं मिल पायी जिसके वे हकदार थे इसके लिये शासन प्रशासन के साथ ही साहित्य जगत से जुड़े लोगों को ओर प्रयास करने होगें। उन्होंने कहा कि चंद्रकुंवर बत्तर्वाल की कर्म भूमि पंवालिया का शीघ्र जीर्णोद्धार करने का कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम में कलश साहित्यिक संस्था द्वारा भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दूर दूर से आये कवियो ने अपने कविता पाठ से उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया । प्रख्यात कबि जगदम्बा चमोलाए मुरली दीवानए कविता भट्टए उपासना सेमवालए शैलेन्द्र बत्तर्वालए अश्विनी गौड़ए कलश सस्था के संस्थापक ओम प्रकाश सेमवाल ने श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर चन्द्र कुंवर बत्तर्वाल न्यास के श्री पद्म सिंह गुंसाईए चन्द्र शेखर पुरोहितए डाण् असवालए गम्भीर बत्तर्वालए पूर्व शिक्षा निदेशक रमेश चमोलाए बल्लभ डिमरीए शान्ति चमोला सहित सैकड़ों की संख्या मे स्थानीय लोग उपस्थित थे।
