महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा के तत्वाधान में अल्मोड़ा इण्टर कालेज में एक कार्यक्रम आयोजित
महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा के तत्वाधान में अल्मोड़ा इण्टर कालेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के सहयोग से 100 गरीबद्ध छात्र.छात्राओं को निःशुल्क काॅपिया व लेखन सामग्री वितरित की गयी। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के मेधावी छात्र.छात्राओं को डिक्शनरी व स्मृति चिन्ह्् देकर सम्मानित किया गया और उन्हें भविष्य में अधिक मेहनत करने के लिये प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि महिला कल्याण संस्था द्वारा निर्धन बच्चों को लेखन सामग्री व पुस्तकें वितरित करना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा पूर्व में भी अन्य विद्यालयों मंे जाकर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है संस्था द्वारा शैक्षिक व सामाजिक कार्याें में अपना योगदान हमेशा दिया जाता रहा है। छात्र.छात्राओं को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि सभी अपना लक्ष्य बड़ा रखे और अनुशासित होकर उसे प्राप्त करने का प्रयास करें। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी व अर्बन कापरेटिव बैंक अध्यक्ष आनन्द ंिसंह बग्डवाल ने संस्था के कार्यों की सराहना व मेधावी बच्चों को और अधिक मेहनत कर ऊॅचा मुकाम हासिल करने की शुभकामनायें दी गयी। महिला संस्था की श्रीमती चन्द्रा अग्रवाल ने संस्था के कार्याें के बारे मंे उपस्थित लोगों को बताया और कहा कि संस्था 28 वर्षों से शैक्षिक व सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देती आ रही है। उन्होंने बताया कि संस्था गरीबांे व अति पिछड़े लोगों के लिये हमेशा अपना पूर्ण योगदान देकर सहायता करती है। इस अवसर प्रधानाचार्य अल्मोड़ा इण्टर कालेज सुदर्शन लाल शाह ने स्कूल की विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस पर उन्हांेने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महिला कल्याण संस्थान की अध्यक्ष रीता दुर्गापालए सचिव पुष्पा सतीए शान्ति साहए रीता जोशीए राधा जोशीए डे केयर सेन्टर के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशीए प्रताप सिंह सत्यालए डा0 जे0सी0 दुर्गापालए मन्जू अग्रवालए आशा कर्नाटकए अनिता रावतए आशा पंतए विद्या कर्नाटकएए दीपा जोशीए आनन्द सिंह ऐरी सहित स्कूली छात्र.छात्रायें व अन्य लोग उपस्थित थे। छात्र.छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा सती व मनमोहन चैधरी ने किया।
