Spread the love

लखनऊ: 

यूपी में शहरों के बाद अब जगहों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है. लखनऊ नगर निगम ने शहर के कुछ मुख्य चौक-चौराहों के नाम बदलने का निर्णय लिया है. दरअसल, लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) ने शहर के कुछ जगहों मसलन, अंधे की चौकी और लंगड़ा फाटक का नाम बदलने का फैसला लिया है. इसे लेकर नगर निगम का तर्क है कि शहर में इस तरह के नाम से दिव्यांगों के साथ अन्याय हो रहा है. बताया जा रहा है कि इन जगहों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जायेंगे. बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज चौराहा का नाम पहले ही बदला जा चुका है.


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *