आज राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के अटल टिनकेरिंग लैब के विद्यार्थियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग में अमेरिका के वरिष्ठ डिजाइन इंजीनियर संजय उप्रेती से वार्तालाप किया
जनपद मुख्यालय के विकासखण्ड हवालबाग में आज राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के अटल टिनकेरिंग लैब के विद्यार्थियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग में अमेरिका के वरिष्ठ डिजाइन इंजीनियर संजय उप्रेती से वार्तालाप किया। इं0 संजय उप्रेती ने सरल तरीके से रोबोटिक्स के सिद्धांतों की व्याख्या की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेशन में विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा हेतु कई सवाल उनसे पूछे। इस अवसर पर अटल टिनकेरिंग लैब के इंचार्ज डॉक्टर कपिल नयाल ने बताया कि जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन सिंह भदौरिया एवं सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी के विशेष प्रयास से यह अवसर विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ एवं भविष्य में भी इसी तरह उप्रेती जी वार्तालाप करेंगे। इस अवसर पर एन0आई0सी0 के अमित लांम्बा, नवनीत ,डॉक्टर कपिल नयाल, प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर सहित अन्य उपस्थित थे। जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग को नीति आयोग भारत सरकार द्वारा अटल टिनकेरिंग लैब हेतु चयनित किया गया है। जिसमें विद्यार्थी रोबोटिक्स, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, 3डी प्रिंटिंग का अध्ययन कर कई मॉडल व प्रोजेक्ट बनाने का कार्य करते आ रहे हैं। अल्मोड़ा 14 अगस्त, 2019 (सू0वि0)जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सचिव (प्रभारी) पंचातीय राज उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना दिनांक 06 अगस्त के द्वारा जिला पंचायतों को कार्यकाल उनकी प्रथम तिथि से 05 वर्ष की अवधि समाप्त होने के फलस्वरूप उत्तराखण्ड पंचायतीय राज अधिनियम 2016 की धारा 130 की उपधारा 06 के अधीन प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुये जिला पंचायत का कार्यकाल दिनांक 12 अगस्त को पूर्वान्ह में ग्रहण कर लिया है। अल्मोड़ा 14 अगस्त, 2019 (सू0वि0) जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय) नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों को एक परिपत्र भेजकर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों हेतु कार्मिकों की सूची निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियों में भेजने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी निर्देश दिये गये थे लेकिन अधिकांश विभागों द्वारा सूची उपलब्ध नहीं करायी गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर सभी विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों को .़रिर्पोट प्रस्तुत करने के लिए पुनः निर्देशित किया है।
