क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान उन्ही के क्षेत्र में करने के उद्देष्य से विकास खण्ड़ बागेष्वर के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज बोहाला में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में बहुउद्देषीय शिविर का आयोजन किया गया।
बागेष्वर 13 अगस्त, 2019 (सू.वि.)ः क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान उन्ही के क्षेत्र में करने के उद्देष्य से विकास खण्ड़ बागेष्वर के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज बोहाला में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में बहुउद्देषीय शिविर का आयोजन किया गया। बहुउद्देषीय षिविर में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास भी मौजूद रहे। आयोजित षिविर में विभिन्न गाॅवों से आये ग्रामीणों के द्वारा सड़क, बिजली, पानी, षिक्षा आदि से संबंधित 71 षिकायतें दर्ज कराई गयी। बहुउद्देषीय षिविर में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि षिविर मेें प्राप्त षिकायतों का समाधान तत्परता से करना सुनिष्चित करें ताकि क्षेत्रीय जनता को षिविर का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभागों की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए यह सुनिष्चित करें कि सरकार द्वारा संचालित की जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक धरातल में क्रियान्वयन हो और साथ ही योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से प्राप्त हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि यह सुनिष्चित किया जाय कि विभागों के फील्ड अधिकारी व कर्मचारी नियमित रूप से अपनेअपने क्षेत्रों में धरातलीय निरीक्षण करें एवं धरातलीय निरीक्षण कर अपनी योजना के संबंध में अद्यतन रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेशित करें। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि सभी अधिकारी अपने अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करना सुनिष्चित करें ताकि विकास को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुॅचाया जा सके और गरीब व वंचित लोगों को भी समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि षिविर में विभागीय अधिकारियों के द्वारा जो भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, उन योजनाओं का वह अवष्य लाभ उठायें एवं अपने गाॅव के अन्य व्यक्तियों को भी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराये। उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों से यह भी अपेक्षा की है कि वे अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समस्त गाॅव वालों को अवगत करायें ताकि वह उन योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बहुउद्देषीय षिविर का मुख्य उदे्दष्य यह है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगो को सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी जाय एवं अधिक से अधिक लोगो को इसका लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि हम सबका यह दायित्व है कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुचाने हेतु दृढ़ संकल्प होकर धरातलीय रुप में कार्य करें। बहुउद्देषीय षिविर में प्रधानाचार्य रा0इ0का0बोहाला बागेष्वर ने विद्यालय की मुख्य समस्याओं के सम्बन्ध में ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि रा0इ0का0 बोहाला क्षेत्र काफी पुराना विद्यालय है वर्तमान में विद्यालय में लगभग 400 बच्चे अध्ययनरत है। वर्तमान विद्यालय के अधिकांष कक्षाकक्षों की स्थिति एवं विद्यालय का मुख्य भवन अत्यन्त जीर्णषीर्ण हालत में है जिसकी मरम्मत की आवष्यकता है। विद्यालय में चाहरदीवारी नहीं है, चाहरदीवारी के अभाव में षिक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इण्टरमीडिएट कक्षाओं में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान प्रयोगषाला कक्ष नहीं है, जिससे प्रयोग कार्य सुचारू रूप से नही हो पाते। विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद विगत तीन वर्शों से, इण्टरमीडिएट के तीन पद हिन्दी, रसायन विज्ञान एवं समाज षास्त्र, हाईस्कूल का एक पद सामान्य रिक्त है इन पदों को भरने हेतु आवष्यक कार्यवाही करने की माॅग की। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देषित करते हुए कहा कि ज्ञापन में उल्लेखित की गयी समस्याओं के निराकरण हेतु जल्द से जल्द संबंधित विभागों से अद्यतन जानकारी प्राप्त करते हुए अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिष्चित की जाय। षिविर में लक्ष्मण सिंह निवासी बौड़ी, मुन्नी देवी निवासी घटगाड़, हिम्मत सिंह निवासी कठानी, प्रताप सिंह निवासी चनबौड़ी आदि ने आवेदन पत्र प्रस्तुत करते हुए प्राधानमंत्री आवास के तहत आवास दिलाये जाने की माॅग की। जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देषित करते हुए कहा कि उपरोक्त सभी आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाये जाने हेतु आॅनलाईन एवं जीओ टेकिंग करते हुए अग्रेत्तर कार्यवाही करना सुनिष्चित करें। हयात सिंह मेहता निवासी पाना ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कहा कि कठपूड़ियाछीनासेराघाट मोटर मार्ग जो विगत कई वर्शों से सेराघाट लिंक नहीं हुआ है, जिस कारण क्षेत्र की जनता को परेषानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त मोटरमार्ग को तरमोली विष्व बैंक परियोजना के तहत पूरा डामरीकरण हुआ है परन्तु तरमोली से सेराघाट तक 07 किमी सड़क का कटान कार्य वर्तमान तक पीडब्लूडी द्वारा पूर्ण नहीं किया है, उन्होंने मोटरमार्ग को लिंक करने की माॅग की, जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0लोनिवि को कहा कि उपरोक्त समस्या का समाधान तत्परता के साथ करना सुनिष्चित करें, लापरवाही बरतने तथा मानक के अनुसार कार्य न करने वालों के विरूद्ध आवष्यक कार्यवाही करने के भी निर्देष दिये। महिपाल मेहता सामाजिक कार्यकर्ता निवासी बोहाला ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि कठपुडियाछीनासेराघाट मोटर मार्ग में एडीबी द्वारा निर्माण कार्य किया गया, किमी 06 के पास दीवार गिरी है, एवं रोड़ में नाली खोदी गयी है जिस पर उन्होंने तत्काल जाॅच करने की माॅग की। जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 लोनिवि बागेष्वर को यथाषीघ्र जाॅच कर आॅख्या प्रस्तुत करते हुए जल्द से जल्द उपरोक्त समस्या का समाधान करने के निर्देष दिये, आवेदक द्वारा धूराफाट बौड़ी पेजयल योजना के संबंध में माॅग की गयी कि पेजयल के वितरण को निरंतर सुचारू किया जाय। जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0जलसंस्थान बागेष्वर को तत्काल आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिये। और साथ ही उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि नहीं मिलने के कारण लोगों को काफी परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने कार्यवाही करने की माॅग की, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य कृशि अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी बागेष्वर को आवष्यक कार्यवाही करने को कहा। अध्यक्ष जन संघर्श समिति कठपुड़ियाछीना ने षिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि कठपुड़ियाछीना आई.टी.आई. को जल्द से जल्द सुचारू किया जाय, इसके अतिरिक्त उन्होंने बोहाल स्थित बीएसएनएल टावर को सुचारू करनें, बोहाला से नन्दीगाॅव बौड़ी लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कराये जाने, नन्दीगाॅव पम्प हाउस का भवन जीर्णोधार किये जाने, रेखोली क्षेत्र तक गैस आपूर्ति किये जाने, तहसील काफलीगैर में तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी की रोस्टरवार नियुक्ति किये जाने आदि की माॅग जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिये साथ ही उप जिलाधिकारी बागेष्वर को यह भी निर्देष दिये कि स्थानीय जनता को प्रमाण पत्र आदि बनाने हेतु बागेष्वर न जाना पड़े इसके लिए तत्काल रूप से आवष्यक कार्यवाही सुनिष्चित की जाय। षिविर में षेर सिंह निवासी बोहाला ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर कहा कि बोहाला घटगाड़ मोटरमार्ग से उनके घर की ओर एक मुख्य मार्ग है, जिसकी हालत बहुत खराब है जो पूर्व में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में प्रस्तावित है, उन्होंने मार्ग निर्माण कार्य हेतु आवष्यक कार्यवाही करने की माॅग की, जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी बागेष्वर को तत्काल आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिये। बहुउद्देषीय षिविर में क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए विधायक बागेष्वर चन्दन राम दास ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार का मुख्य उद्देष्य विकास की धारा में सबकों सम्मलित करते हुए सबका विकास सुनिष्चित किया जाना है जिसके लिए वर्तमान में दूरस्थ क्षेत्र में भी बहुउद्देषीय षिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि स्थानीय जनता के समस्याओं का निस्तारण षीघ्रतापूर्ण हो सके। मा0 विधायक ने कहा कि सरकार षिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापरक षिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए स्थानीय लोगों के माॅग के अनुसार लगातार कार्य किये जा रहे है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि पहाड़ के दूरस्थ गाॅवों का विकास सुनिष्चित करने के लिए सड़कों के विस्तार पर विषेश रूप से कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में जनपद बागेष्वर में भी अनेक सड़कों का निर्माण किया गया जिसमें जिला प्रषासन द्वारा दिये गये सहयोग हेतु जिला प्रषासन बधाई का पात्र है। बहुउद्देषीय षिविर में उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा जारी की जा रही धनराषि का मितवयता पूर्वक गुणवत्तापरक रूप में उपयोग किया जाना सुनिष्चित किया जाय। उन्होंने खरही पेयजल योजना के संबंध में बताया कि इस योजना के लिए षासन स्तर पर धनराषि स्वीकृत हो गयी है धनराषि प्राप्त होते ही यथाषीघ्र निर्माण करवाया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि षिविर में कई आवेदन पत्र आवास चाहने हेतु प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देष्य प्रत्येक परिवार को घर देना है इसी उद्देष्य से सरकार कार्य कर रही है। 2022 तक प्रत्येक परिवार को आवास मुहैया कराया जायेगा। बहुउद्देषीय षिविर में संबंधित विभागों द्वारा अपने अपने स्टाल लगाये गये जिसमें क्षेत्रीय जनता को विभागीय जानकारी दी गयी जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा 07 विधवा पेषन, 6 वृद्धा, 2 विकलांग आदि आवेदन फार्म वितरित किये गये, राजस्व विभाग के द्वारा 07 आय प्रमाण पत्र, कृशि विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के कृशि उपकरणों एवं दवाईयों का वितरण, पंचायती राज विभाग द्वारा 35 परिवार रजिस्टर की नकल निर्गत की गयी, उद्यान विभाग द्वारा 50 कृशकों को विभागीय जानकारी, 40 नींबू प्रजाति के पौधे वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 07 दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये गये तथा पषुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास, वन विभाग, पर्यटन विभाग, उद्योग विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, पूर्ति विभाग आदि विभागों द्वारा अपनेअपने विभागो की जानकारी दी गयी। बहुउद्देषीय षिविर के इस अवार पर विद्यालय परिसर में जिलाधिकारी एवं मा0 विधायक द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेष भी आम जनता को दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, उप जिलाधिकारी बागेष्वर राकेष चन्द्र तिवारी, मुख्य पषु चिकित्साधिकारी डां0 उदय षंकर, अधि0अभि0 लोनिवि उमेष पन्त, मुख्य चिकित्साधिकारी संजय कुमार षाह, खण्ड विकास अधिकारी आलोक भण्डारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, अपर परियोजना निदेषक षिल्पी पन्त, मुख्य कृशि अधिकारी बीपी मौर्या, अधि0अभि0विद्युत भाश्करानन्द पाण्डेय सहित जनपदस्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। षिविर का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस. गस्याल के द्वारा किया गया।
