बीस सूत्री कार्यक्रम2006 के तहत प्रथम त्रैमासिक बैठक का अयोजन
विकास भवन सभागार पौड़ी में बीस सूत्री कार्यक्रम2006 के तहत प्रथम त्रैमासिक बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में गरीबी हटाओ, जन शक्ति, किसान मित्र, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, शुद्ध पेयजल, जनजन का स्वास्थ्य, सबके लिए शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण, बाल कल्याण, युवा कल्याण बस्ती सुधार, पर्यावरण सुरक्षा एवं वन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा, पिछड़ा क्षेत्र विकास एवं ईशासन पर चर्चा की गई। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल शाह ने बताया कि जनपदों की प्रगति के आधार पर पौड़ी जनपद अवरोही क्रम में 05 स्थान पर है। उन्होंने बताया कि पौड़ी में 12 मदे यथा एनआरएलएम नवगठित एवं पुनर्जीवित किये गये स्वयं सहायता समूह, एनआरएलएम रिवाल्विंग फण्ड प्राप्त स्वयं सहायता समूह, एनआरएलएमसामुदायिक निवेश फण्ड प्राप्त स्वयं सहायता समूह, लघु सिंचाईसिंचन क्षमता सृजन, एनएफएसए, एनएफएसएप्राथमिक परिवार, एसएफएसवाई, आईसीडीएस परियोजना (संचयी), क्रियाशील आंगनबाड़़ी (संचयी), लघु उद्यमों की स्थापना, सूची प्रकाशन, शुद्ध जमा धनराशि (राष्ट्रीय बचत) को ‘ए‘ श्रेणी में, 03 मदे यथा एनएफएसएएएवाए, रूटीन टीकारण, बिजली मांग के सापेक्ष आपूर्ति में ‘बी‘ श्रेणी तथा 07 मदों में ‘डी‘ श्रेणी प्राप्त है। बैठक में परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
