जनपद में हरेला पर्व के मौके पर वृहद्ध वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ
जनपद में हरेला पर्व के मौके पर जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गब्र्याल के नेतृत्व में वृहद्ध वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसके तहत गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी के सौजन्य से ‘‘आओ मनाये हरेला‘‘ के तहत सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने रांसी स्टेडियम के समीप वन भूमि पर वृहद्ध वृक्षारोपण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने रूद्राक्ष का वृक्षारोपण किया। हरेला वृक्षारोपण कार्यक्रम में डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत, डीएफओ संतराम, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, रन 2 लीव के पदाधिकारी हरीश तिवारी, वीरेन्द्र हंयाकी,एपीडी सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी पौड़ी योगेश सिंह मेहरा, साहसिक खेल अधिकारी के.एस. नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भण्डारी, डीटीडीओ निर्मल शाह, एलडीएम नन्द किशोर, डीओ आयुर्वेद यूनानी सुभाष चन्द्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी एम.एस. रावत, मुख्य कृषि अधिकारी डी.एस. राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार, मुख्य प्रबन्धक एसबीआई आशीष रावत, एसडीओ एमके बहुखंडी, रंेज आॅफिसर अनिल बहुगुणा सहित सम्मानित पत्रकार एवं स्वयं सेवी मौजूद थे। जिला सूचना अधिकारी पौड़ी गढ़वाल
