Spread the love

प्रदेश की सियासत में एक बार फिर चर्चित जेनी प्रकरण गरमा गया है।

 SHABD,Dehradun, November 7,

उत्तराखंड में फिर उछला जेनी प्रकरण, दोबारा सीबीआई जांच की मांग

प्रदेश की सियासत में एक बार फिर चर्चित जेनी प्रकरण गरमा गया है। असम निवासी इंदिरा देवरी जेनी ने देहरादून में मीडिया के साथ बातचीत में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जेनी ने इस मामले की दोबारा से जाँच करने की माँग की है। जेनी ने इस प्रकरण की दोबारा CBI जाँच और DNA टेस्ट कराने की माँग की है। वहीं, जेनी प्रकरण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि जैनी के साथ न्याय हो, सरकार इस पर ध्यान दे। वहीं, इस मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वो किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

बाइट 1 – इंदिरा देवरी जेनी, पीड़ित 

बाइट 2 – महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

बाइट 3- हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *