Spread the love

कृषि मंत्री ने दिए सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को बागवानी मिशन के अंतर्गत सेब एवं कीवी के अधिक से अधिक बागान स्थापित करने और नाबार्ड के सहयोग से किसानों को पॉलीहाउस का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए।

 SHABD,Dehradun, August 3,

Relevance:  Rush 

Slug: Farmer

Category:  Planning, Village, Farmer, Government 

कृषि मंत्री ने दिए सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को बागवानी मिशन के अंतर्गत सेब एवं कीवी के अधिक से अधिक बागान स्थापित करने और नाबार्ड के सहयोग से किसानों को पॉलीहाउस का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए।

03 अगस्त 2026, देहरादून (मसूरी): 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बुरांशखंडा में उद्यान विभाग की ओर से संचालित बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को विभिन्न सब्जियों के निःशुल्क बीज वितरित किए। उन्होंने किसानों से सरकार की विभिन्न कृषि एवं बागवानी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। 

कृषि मंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को बागवानी मिशन के अंतर्गत सेब एवं कीवी के अधिक से अधिक बागान स्थापित करने और नाबार्ड के सहयोग से किसानों को पॉलीहाउस का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

गणेश जोशी ने कहा कि बुरांशखंडा में जल्द सचल दल केंद्र का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को तकनीकी सहायता और कृषि संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। 

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार आधुनिक बागवानी, उच्च गुणवत्ता वाले बीज, पॉलीहाउस, सिंचाई, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *