uगढ़वाल मण्डल की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्वर्ण जयन्ती समारोह के सफल सम्पादन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे तथा कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की।
गढ़वाल मण्डल की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्वर्ण जयन्ती समारोह दिनांक 28 एवं 29 जून, 2019 को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल सम्पादन हेतु अधिकारियों को आयुक्त, गढ़वाल मण्डल डाॅ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने दायित्व सौंपे तथा कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की। स्वर्ण जयन्ती समारोह में विभिन्न खेल कार्यक्रमों यथा बैडमिंटन स्पर्धा, फुटवाल, क्रिकेट एवं रिवर राफटिंग तथा बृहद मैराथन दौड़ के व्यवस्था/सम्पादन हेतु जिला क्रीड़ा अधिकारी, परियोजना प्रबन्धक स्वजल एवं जिला सहासिक खेल अधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया गया है। वहीं मांउटेन बाइक रैली आयोजन की व्यवस्था जिला पर्यटन अधिकारी पौड़ी द्वारा जबकि टीशर्ट एवं टोपी की व्यवस्था परियोजना प्रबन्धक स्वजल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी पौड़ी द्वारा की जायेगी। योग शिविर में आम जनमानस को प्रतिभाग करने हेतु प्रचारप्रसार का कार्य जिला सूचना अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी पौड़ी द्वारा किया जायेगा। उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक दलांे द्वारा कार्निवल कार्यक्रम, एजेंसी चैक धारारोड़ होते हुए बस अड्डे में समापन की व्यवस्था संस्कृति विभाग पौड़ी द्वारा तथा रिफरेसमेंट यथा पानी, बिस्कूट, जूस आदि की व्यवस्था नगरपालिका पौड़ी द्वारा की जायेगी। जिला पंचायत सभागार मंे पलायन के संबंध में एक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसके साजसज्जा की व्यवस्था नगर पालिका व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पौड़ी द्वारा किया जायेगा, जबकि गोष्ठी का संचालन संस्कृति विभाग एवं श्री गणेश कुकशाल ‘गणी भाई‘ द्वारा तथा इसमें प्रतिभाग करने वाले सम्मानित नागरिकों एवं अधिकारियों की सूची श्री गणेश कुकशाल एवं श्री प्रमोद रावत द्वारा प्रस्तुत की जायेगी। सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा तथा संचालन श्री गणेश कुकशाल ‘गणी भाई‘ एवं श्री प्रमोद रावत द्वारा किया जायेगा। बैबी शो का आयोजन विकास विभाग द्वारा तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर वैनर एवं फ्लिैक्सी आदि हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी पौड़ी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं डाॅग शो के आयोजन हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी तथा स्वजल विभाग द्वारा स्वच्छता विषयक प्रहसन (स्किट) का प्रस्तुतीकरण हेतु परियोजना प्रबन्धक इकाई स्वजल पौड़ी नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा तथा तत्पश्चात उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक दलों कार्निवल का आयोजन किया जायेगा। एसएसबी एंव आर्मी बैण्ड को भी सम्मिलित होने हेतु संबंधितों को पत्र भेजने हेतु अपर जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया गया है। जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम मा. मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड शासन द्वारा किया जायेगा। इसके अतिरिक्त गढ़वाली पाठ्य पुस्तक का विमोचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कार वितरण के साथसाथ सहकारिता विभाग के द्वारा स्वयं सहायता समूह को ऋण वितरण कार्यक्रम भी मा. मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित है। दिनांक 29 जून, 2019 को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के अतिरिक्त लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट बैठक में आने वाले अतिथियांे की खानपान की व्यवस्था गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा की जायेगी। वाहनों का अधिग्रहण सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा तथा कैबिनेट बैठक में आने वाले अतिथियों के रहने की व्यवस्था पर्यटन विभाग द्वारा, कार्यक्रमोें में प्रतिभाग करने वाले सांस्कृतिक दलों के ठहरने की व्यवस्था विद्युत, जल संस्थान एवं नगरपालिका पौड़ी द्वारा किया जायेगा। वीवीआईपी की व्यवस्था हेतु जिला पूर्ति अधिकारी पौड़ी, एफएसओ एवं आबकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कण्डोलिया मैदान मंे टैंट व्यवस्था एवं विभागीय स्टाल बनाने हेतु लोनिवि को तथा विभागों द्वारा अपनेअपने विभागों से संबंधित क्रियाकलापों के स्टाल लगवाने हेतु सहायक परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण पौड़ी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कैबिनेट बैठक के दौरान अग्नि शमन की व्यवस्था संबंधित विभाग तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीओ पौड़ी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन हेतु मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया गया है। स्वर्ण जयन्ती समारोह हेतु गढ़वाल मण्डल सभी पूर्व आयुक्तों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने तथा जनपद के सम्मानित नागरिकों को कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु निमत्रंण भेजने के लिए अपर जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया गया है। अधि.अधि. नगरपालिका पौड़ी को कण्डोलिया मैदान की दीवारों पर फुटवाल आदि खेलों के खिलाड़ियों की ग्लेज्ड पेंटिंग लगवाने तथा क्षेन्तार्गत स्वागत गेट तैयार करने तथा इस दौरान पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिये गये। दिनांक 30 जून, 2019 को मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा ल्वाली झील का शिलान्यास किया जायेगा, इस हेतु अधि.अधि. सिंचाई विभाग को नोडल अधिकारी नामित किया गया। जिला सूचना अधिकारी पौड़ी गढवाल। स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा दिनांक 25 जून, 2019 ऽ बैडमिंटन प्रतियोगिता (समय सांय 03ः00 बजे से 06ः00 बजे तक इण्डोर स्टेडियम) दिनांक 26 जून, 2019 ऽ फुटवाॅल फाइनल मैच (समय प्रातः 09ः00 बजे से 12ः30 बजे तक रांसी मैदान) दिनांक 27 जून, 2019। ऽ क्रिकेट प्रतियोगिता (समय प्रातः 09ः00 बजे से 12ः30 बजे तक रांसी मैदान) ऽ रिवर राफटिंग (समय प्रातः 08ः00 बजे शिवपुरी से लक्ष्मणझूला तक) दिनांक 28 जून, 2019। ऽ मैराथन दौड़ (प्रातः 07ः00 बजे 11 किमी. एजेंसी से बुआखाल होते हुए आयुक्त कार्यालय में समापन) ऽ योग शिविर (प्रातः 07ः00 बजे इण्डोर स्टेडियम, पौड़ी) ऽ मांउटेन बाइक रैली (प्रातः 08ः00 बजे कण्डोलिया से घुड़दोड़ी वापस कण्डोलिया) ऽ उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक दलों का कर्निवल (प्रातः 09ः00 बजे 12ः00 बजे तक कण्डोलिया एजेंसी चैक धारा रोड़ होते हुए बस अड्डे पर समापन) ऽ मा. मुख्य अतिथि द्वारा स्टालों का उद्घाटन (12ः00 बजे) ऽ पलायन संबंधी गोष्ठी (03ः00 बजे सांय से 05ः00 बजे तक जिला पंचायत सभागार, पौड़ी) ऽ सांस्कृतिक कार्यक्रम (सांय 07ः00 बजे कण्डोलिया मैदान में श्री प्रीतम भरत्वाण की सांस्कृतिक सांध्या) दिनांक 29 जून, 2019। ऽ बेबी शो (प्रातः 10ः00 बजे कण्डोलिया मैदान) ऽ डाॅग शो (प्रातः 10ः30 बजे कण्डोलिया मैदान) ऽ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा आंगनवाड़ी एन्थेम एवं बेटी पढाओं एवं बेटी बचावो गाने का प्रस्तुतीकरण (प्रातः 11ः00 बजे) ऽ स्वजल विभाग द्वारा स्वच्छता विषयक प्रहसन (स्किट) की प्रस्तुतिकरण (प्रातः 11ः30 बजे से 12ः30 बजे तक) ऽ स्थानीय कलाकारांे द्वारा कार्यक्रम (12ः30 से 02ः00 बजे तक कण्डोलिया मैदान में) ऽ उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक दलों द्वारा कार्निवल का आयोजन (01ः00 बजे से 02ः00 बजे तक विकास भवन से कण्डोलिया) ऽ गढ़वाली पाठय पुस्तक का विमोचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कार वितरण एवं सहकारिता विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह को ऋण वितरण तथा लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम (समय 02ः00 बजे कण्डोलिया मैदान में) ऽ स्थानीय कलाकारांे द्वारा कार्यक्रम (समय 03ः00 बजे कण्डोलिया मैदान में) ऽ जनसभा (समय 04ः00 बजे) ऽ लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी की संगीत संध्या (समय 07ः00 बजे सायं कण्डोलिया मैदान में) दिनांक 30 जून, 2019। ऽ मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा ल्वाली झील का शिलान्यास (प्रातः 10ः00 बजे) दिनांक 29 जून, 2019 को प्रातः 11ः00 बजे कैबिनेट बैठक आयुक्त सभागार पौड़ी में आयोजित की जायेगी।
