Spread the love

NAMASTE Day पर नगर निगम कोटद्वार ने सफाई मित्रों के सम्मान और सुरक्षा का दिया संदेश

कोटद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम कोटद्वार द्वारा NAMASTE Day के अवसर पर सफाई मित्रों, सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों (SSWs), अपशिष्ट बीनने वाले (Waste Pickers) तथा निगम कार्मिकों की सहभागिता में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता कार्यों में लगे कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान, कौशल विकास तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इस दौरान प्रतिभागियों को NAMASTE (National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem) योजना के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण सत्र में मशीनीकृत स्वच्छता प्रणाली को अपनाने, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के अनिवार्य उपयोग, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा स्वच्छता उद्यमी योजना (SUY) के अंतर्गत उपलब्ध वित्तीय एवं रोजगार संबंधी अवसरों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय NAMASTE Day समारोह का लाइव वेबकास्ट भी प्रतिभागियों को दिखाया गया, जिससे उन्हें देशभर में चल रही पहल और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों की जानकारी प्राप्त हुई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा “मैनुअल सफाई मुक्त भारत” के लक्ष्य को केवल मशीनीकृत, सुरक्षित और आधुनिक स्वच्छता व्यवस्था अपनाकर ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं कर्मियों से सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, सफाई मित्र, सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मी (SSWs) तथा अपशिष्ट बीनने वाले (Waste Pickers) बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *