उत्तराखँड: बदरीनाथ धाम के दान-चढ़ावे की जांच को तीन सदस्यीय समिति गठित
एंकर- उत्तराखंड में स्थित श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे के संबंध में प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायतों और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।
SHABD,Dehradun, July 8,
उत्तराखँड: बदरीनाथ धाम के दान-चढ़ावे की जांच को तीन सदस्यीय समिति गठित
उत्तराखंड में स्थित श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे के संबंध में प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायतों और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष गढ़वाल मंडल आयुक्त होंगे। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति मंदिर में प्राप्त होने वाले दान-चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच करेगी और 15 दिनों के भीतर अपनी जांच आख्या और संस्तुतियां शासन को प्रस्तुत करेगी। जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर समिति किसी भी अधिकारी, विशेषज्ञ या अन्य संबंधित व्यक्ति का सहयोग और परामर्श प्राप्त कर सकेगी। साथ ही समिति दान-चढ़ावे के प्रबंधन तंत्र को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी, प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों और सुझावों से भी शासन को अवगत कराएगी।
