पड़ोसी देश नेपाल के छात्र भी अब उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश कर सकेंगे।
SHABD,Dehradun, July 7,
Category: Education, Student
नेपाल के छात्र भी कर सकेंगे उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में पढ़ाई
पड़ोसी देश नेपाल के छात्र भी अब उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश कर सकेंगे।
07 जुलाई 2026, देहरादून:
पड़ोसी देश नेपाल के छात्र भी अब उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश कर सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- यूजीसी ने इस पर अपनी मंजूरी दी है। विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया का कार्य देख रहे डॉ. सुमित प्रसाद ने बताया कि नेपाल के छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम शुल्क और अध्ययन केंद्रों की सुविधा को लेकर अलग से दिशा-निर्देश शीघ्र जारी किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजीसी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान और सुदृढ़ होगी।
