Spread the love

दिल्ली सराय रोहिल्ला और अशोकनगर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का हुआ फैसला

Synopsis : अशोकनगर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर तीर्थ यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दिल्ली सराय रोहिल्ला और अशोकनगर के बीच एक ट्रिप विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 26 जुलाई को दिल्ली से रवाना होकर 27 जुलाई को अशोकनगर पहुंचेगी, जबकि वापसी में 30 जुलाई को अशोकनगर से चलकर 31 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन फरीदाबाद, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर और झांसी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।

 SHABD,Bhopal, July 7,


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *