उत्तराखंड में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”
प्रदेशभर में आगामी चार जुलाई से 18 जुलाई तक 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा” आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित होगा।
Category: Government, Social Welfare, Human rights
उत्तराखंड में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”
प्रदेशभर में आगामी चार जुलाई से 18 जुलाई तक 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा” आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित होगा।
02 जुलाई 2026, देहरादून:
प्रदेशभर में आगामी चार जुलाई से 18 जुलाई तक 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा” आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित होगा।
सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों एवं सरकार की जनहितकारी उपलब्धियों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम के तहत प्रदेश के जिला, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर विशेष बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रम, समयबद्ध, प्रभावी तथा जनसहभागिता के साथ आयोजित किए जायें, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
सेवा पखवाड़े का उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को और सशक्त बनाना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।