उत्तराखंड: वन भूमि हस्तांतरण मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से खबर है जहां जिलाधिकारी आशीष चौहान ने वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली ।
SHABD,Dehradun, June 11,
उत्तराखंड: वन भूमि हस्तांतरण मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से खबर है जहां जिलाधिकारी आशीष चौहान ने वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय और राज्य महत्व की परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वन भूमि हस्तांतरण के मामलों का आपसी तालमेल से त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास परियोजनाओं के सर्वे और क्रियान्वयन के दौरान यह विशेष ध्यान रखा जाए कि वन संपदा को कम से कम नुकसान पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं के लिए वन भूमि हस्तांतरण जरूरी है, उनके लिए प्रतिपूरक वनीकरण के लिए सीए भूमि का समयबद्ध चिन्हीकरण किया जाए, जिससे परियोजनाओं को गैर जरूरी देरी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से काम करें और किसी भी स्तर पर लंबित प्रकरणों का जल्द समाधान सुनिश्चित करें।
