Spread the love

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भूमिगत बिजली लाइन बिछाने के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति की समीक्षा की।

 SHABD,Dehradun, June 11,

11 जून 2026, देहरादून:

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भूमिगत बिजली लाइन बिछाने के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों से प्रभावित सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बरसात में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सड़क मरम्मत और पुनर्निर्माण के सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़कों के सुधारीकरण में तेजी लाने को कहा। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *