Spread the love

उत्तराखंड: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार के सभी होटलों, स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों का होगा सेफ्टी ऑडिट

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कुंभ मेले को लेकर हरिद्वार में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

 SHABD,Dehradun, June 7,

उत्तराखंड: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार के सभी होटलों, स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों का होगा सेफ्टी ऑडिट

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कुंभ मेले को लेकर हरिद्वार में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में हरिद्वार, पौड़ी, देहरादून और टिहरी जिलों के जिलाधिकारी व एसएसपी समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल रहे। मीटिंग के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से कुंभ मेले के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व डेडलाइन वाले सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। हरिद्वार में दिव्य व भव्य कुंभ आयोजित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। वहीं दिल्ली में हुए अग्निकांड के सवाल पर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में भी सभी होटलों, स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों का सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा।

बाइट- आनंद स्वरूप, गढ़वाल आयुक्त 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *