उत्तराखंड के शहरों में ट्रैफिक राहत को नई पार्किंग योजना की तैयारी
देहरादून समेत उत्तराखंड के कई शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है।
SHABD,Dehradun, May 18,
उत्तराखंड के शहरों में ट्रैफिक राहत को नई पार्किंग योजना की तैयारी
देहरादून समेत उत्तराखंड के कई शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। सरकार अब बड़े स्तर पर नई पार्किंग योजनाओं पर काम कर रही है, ताकि शहरों की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए सरकार ने विभिन्न स्थानों पर बड़ी पार्किंग सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की है। आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि ऐसे कई स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां आधुनिक पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इससे ज्यादा संख्या में वाहन व्यवस्थित तरीके से पार्क हो सकेंगे और सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि यह कदम शहरों की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के साथ-साथ आम लोगों को बड़ी राहत देने वाला साबित होगा।
बाइट
–https://youtu.be/FwH5AbtKJmE
डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव आवास
