पीएम मोदी की स्वीडन यात्रा पर विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता
विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा के दौरान भारत और स्वीडन के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, हरित विकास और उभरती तकनीकों में सहयोग की जानकारी दी।
SHABD,New Delhi, May 18,
मई 18, नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-स्वीडन संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
बैठक में दोनों देश भारत और स्वीडन ने रणनीतिक साझेदारी को लागू करने के लिए संयुक्त कार्ययोजना 2026-2030 अपनाई है। इसमें सुरक्षा, व्यापार, उभरती तकनीक, नवाचार, हरित विकास और लोगों के बीच संपर्क शामिल है।
विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर कहा कि प्रस्तावित समझौते में स्वच्छ ऊर्जा और औद्योगिक बदलाव पर विशेष जोर दिया जाएगा।
( बाइट- सिबी जॉर्ज, सचिव (पश्चिम, विदेश मंत्रालय)
