Spread the love

उत्तराखण्ड: कार्यबहिष्कार पर गई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां वापस काम पर लौटी

मानदेय बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर 32 दिनों से कार्यबहिष्कार पर गई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अब वापस अपने काम पर लौट आई हैं

 SHABD,Dehradun, May 5,

मानदेय बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर 32 दिनों से कार्यबहिष्कार पर गई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अब वापस अपने काम पर लौट आई हैं। पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। रुद्रप्रयाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंदोलन स्थगन का पत्र सौंपते हुए बताया कि उनके हड़ताल पर जाने से टीकाकरण, पोषाहार और बीएलओ जैसे कई जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल मुख्यमंत्री द्वारा 140 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी का आश्वासन दिए जाने के बाद कार्यकत्रियां फिर से ड्यूटी पर लौट आई हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि सरकार के सकारात्मक रुख के बाद कार्यकत्रियों के लौटने से विभागीय कार्य अब पहले की तरह सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे।

बाइट- सुनीता बर्त्वाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री 

बाइट- सुमन खंडूरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री 

बाइट-अखिलेश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, रुद्रप्रयाग 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *