Spread the love

कैबिनेट बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून स्थित सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई है।

 SHABD,Dehradun, April 30,

30 अप्रैल 2026, देहरादून:

देहरादून स्थित सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। बैठक में कुल 18 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिनमें कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों से लेकर परिवहन, शिक्षा, वन और वित्त विभाग तक के बड़े फैसले शामिल हैं। कुंभ कार्यों को लेकर निर्णय लिया गया कि 1 करोड़ तक के काम मेलाधिकारी, 5 करोड़ तक के कार्य गढ़वाल कमिश्नर और इससे अधिक लागत के कार्य शासन स्तर से स्वीकृत होंगे। परिवहन विभाग को 250 नई बसें खरीदने की अनुमति दी गई, वहीं पहले स्वीकृत 100 बसों की संख्या बढ़ाकर 109 कर दी गई है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तहत मदरसों को लेकर अहम फैसला हुआ है, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के मदरसों को अब जिला अधिकारी से मान्यता लेनी होगी। संस्कृत शिक्षा विभाग में सेवा नियमावली को मंजूरी मिलने से शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ हुआ है। इसके अलावा, वन विभाग में वन दरोगा और वन आरक्षी की आयु सीमा में संशोधन किया गया है। आबकारी नीति में 6% वैट दर को नियमावली में शामिल करने का भी निर्णय लिया गया है। इन फैसलों से प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी और विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

बाइट-शैलेश बगौली, सचिव मुख्यमंत्री


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *