Spread the love

हिमालयी सचल कुंभ के नाम से विख्यात श्री नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर चमोली जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं।

 SHABD,Dehradun, April 12,

उत्तराखंड: नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियां तेज

हिमालयी सचल कुंभ के नाम से विख्यात श्री नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर चमोली जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सक्रिय नजर आ रहे हैं। चमोली जनपद के अंतिम आबादी वाले गांव वाण से ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी चमोली से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर पड़ाव स्थलों, विशेषकर निर्जन पड़ावों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन को अवगत कराया और एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने यात्री विश्राम स्थलों, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि समय रहते तैयारियां पूरी होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी और क्षेत्र की छवि भी बेहतर होगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाण राजजात यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है और लाटू धाम का मास्टर प्लान अंतिम चरण में है। साथ ही प्रशासन द्वारा सभी पड़ाव स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

बाइट1- नंदुली बिष्ट, ग्राम प्रधान, वाण 

https://youtu.be/li9v3_sf9Ts

बाइट 2- गौरव कुमार, जिलाधिकारी, चमोली  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *