हरिद्धार में वैशाखी स्नान और सद्भावना सम्मेलन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
SHABD,Dehradun, April 12,
12 अप्रैल 2026, हरिद्धार:
हरिद्धार में वैशाखी स्नान और सद्भावना सम्मेलन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आज ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक फोर्स को ब्रीफ किया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र को 10 जोन और 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता, संयम और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा के दृष्टिगत बम निरोधक दस्ता (BDS), श्वान दल, जल पुलिस और घुड़सवार पुलिस को तैनात किया गया है। मनसा देवी व चंडी देवी मंदिर, महिला घाटों तथा हर की पैड़ी क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
भीड़ नियंत्रण के लिए वैकल्पिक मार्ग लागू रहेंगे, वहीं रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पर्व अवधि के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ शिष्ट व्यवहार बनाए रखते हुए सुरक्षित और सुचारू स्नान व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
बाइट- नवनीत सिंह, एसएसपी हरिद्वार
