दिनांक: 2 अप्रैल 2026 | कोटद्वार, उत्तराखंड
आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को टूरिस्ट संदेश फाउंडेशन एवं डॉ. पी.द.ब.हि.रा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में “समृद्ध राष्ट्र के लिए संस्कारयुक्त, नशामुक्त युवा” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) डी.एस. नेगी ने की।

कार्यक्रम का संयोजन सुभाष चन्द्र नौटियाल तथा एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी जुनिस कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य वक्ता के रूप में समाजसेवी सत्य प्रकाश थपलियाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट वक्ताओं में प्रकाश कोठारी एवं कैप्टन पी.एल. खन्तवाल शामिल रहे।

भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में एम.कॉम द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा धरा रावत ने प्रथम स्थान, एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा श्वेता बेंजवाल ने द्वितीय स्थान तथा बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र आशीष काला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी ने कहा कि नशामुक्ति के लिए भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। मुख्य वक्ता सत्य प्रकाश थपलियाल ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए नशामुक्त और संस्कारित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट वक्ताओं प्रकाश कोठारी एवं कै. पी.एल. खन्तवाल ने कहा कि बच्चों में संस्कार विकसित करने के लिए अभिभावकों का नशामुक्त होना जरूरी है। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया।
डॉ. एस.के. गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ—पत्रकारिता—की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विशन लाल शाह, डॉ. प्रियंका भट्ट एवं अजयपाल सिंह रावत शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुषमा थलेड़ी द्वारा किया गया।
अंत में अरविन्द दुदपुड़ी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रमेश चौहान, डॉ. सुनीता नौटियाल, योगेश धस्माणा, डॉ. हीरा सिंह, डॉ. सुशील बहुगुणा, डॉ. मनोरथ नौगांई, अंजलि, डॉ. विनोद सिंह, निखत अंसारी, मिलन, डॉ. चन्द्रकला कण्डवाल, चक्रधर कण्डवाल, सुन्दर लाल जोशी, नेत्र सिंह रावत, मंजू रावत, प्रकाश चन्द्र भट्ट, चन्द्र मोहन जोशी, हेमराज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
