Spread the love

पंचायतों में इंटरनेट कनेक्शन

PIB Delhi

सरकार ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि डिजिटल शासन उपकरणों का प्रभावी कार्यान्वयन किया जा सके। सभीग्राम पंचायतें फाइबर-टू-द-होम(एफटीटीएच) कनेक्शन और निजी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं सहित कई माध्यमों से इंटरनेट से जुड़ी हुई हैं।

इसके अतिरिक्त, दूरसंचार विभाग द्वारा कार्यान्वित भारतनेट कार्यक्रम के तहत, देश भर की सभी ग्राम पंचायतों और पारंपरिक स्थानीय निकायों(टीएलबी) को ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी प्रदान की जा रही है ताकि फाइबर-टू-द-होम(एफटीटीएच) कनेक्शन सहित उच्च गति वाली ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

भारतनेट यूएनएमएस डैशबोर्ड पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 2.69 लाख ग्राम पंचायतों(जीपी)/पारंपरिक स्थानीय निकायों(टीएलबी) में से2.18 लाख से अधिक ग्राम पंचायतो/टीएलबी को सेवा के लिए तैयार किया जा चुका हैं। सेवा के लिए तैयार ग्राम पंचायतों का राज्य/संघ राज्य क्षेत्र-वार विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है।

दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, पिछले पाँच वित्तीय वर्षों (2020-21 से 2024-25) के दौरान भारतनेट परियोजना के अंतर्गत ₹ 22,001.30 करोड़ की राशि वितरित की गई है। वर्ष-वार तथा राज्य-वार विवरण क्रमशः अनुलग्नक-II और अनुलग्नक-III में दिया गया है।

अनुलग्नक-I

सेवा के लिए तैयार ग्राम पंचायतों का राज्य / संघ राज्य क्षेत्रवार विवरण

क्र संराज्य / संघ राज्य क्षेत्रजीपी और समकक्ष की कुल संख्यासेवा के लिए तैयार बिन्दु(पॉइंट्स) की संख्या *
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूह7081
2आंध्र प्रदेश1332712972
3अरुणाचल प्रदेश21081145
4असम26571634
5बिहार80528860
6छत्तीसगढ116939759
7गोवा1910
8गुजरात1462114563
9हरियाणा62306204
10हिमाचल प्रदेश3615416
11जम्मू एवं कश्मीर42911115
12झारखंड43454649
13कर्नाटक59496251
14केरल9411130
15लद्दाख193193
16लक्षद्वीप109
17मध्य प्रदेश2301118106
18महाराष्ट्र2800224778
19मणिपुर38111485
20मेघालय7020697
21मिजोरम854539
22नागालैंड1328236
23ओडिशा67947099
24पुदुच्चेरी108101
25पंजाब1323612807
26राजस्थान110718997
27सिक्किम19954
28तमिलनाडु1248010298
29तेलंगाना1276010926
30दादरा एवं  नगर हवेली और दमन एवं  दीव5041
31त्रिपुरा1194772
32उत्तर प्रदेश5769547451
33उत्तराखंड78172021
34पश्चिम बंगाल33392958
 कुल269062218347

* डेटा भारतनेट यूएनएमएस डैशबोर्ड से लिया गया है, और कुछ ग्राम पंचायतों में एक से अधिक सेवा के लिए तैयार बिंदु (पॉइंट्स) हो सकते हैं।

 अनुलग्नक-II

पिछले पाँच वर्षों (2020-21 से 2024-25) के दौरान भारतनेट परियोजना के अंतर्गत वितरित निधि का वर्ष–वार विवरण

वित्तीय वर्षवितरित निधि (₹ करोड़ में)
2020-215919.79
2021-227510.96
2022-231500.00
2023-243075.54
2024-253995.01
कुल22001.30

अनुलग्नक-III

पिछले पाँच वर्षों (2020-21 से 2024-25) के दौरान भारतनेट परियोजना के अंतर्गत वितरित निधि का राज्य/केंद्र शासित प्रदेश–वार विवरण

क्र. सं.राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का नामवितरित निधि (₹ करोड़ में)
1अंडमान एवं निकोबार17.13
2आंध्र प्रदेश1,319.30
3असम114.48
4बिहार812.43
5छत्तीसगढ़1,648.85
6गुजरात (दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव सहित)2,110.84
7हरियाणा266.52
8हिमाचल प्रदेश146.56
9जम्मू और कश्मीर (लद्दाख सहित)123.89
10झारखंड769.94
11कर्नाटक635.89
12केरल213.35
13लक्षद्वीप0.11
14महाराष्ट्र (गोवा सहित)3,400.60
15मध्य प्रदेश1,040.94
16पूर्वोत्तर-I (मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा)96.67
17पूर्वोत्तर-II (अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड)167.50
18ओडिशा765.61
19पुडुचेरी7.02
20पंजाब (चंडीगढ़ सहित)740.07
21राजस्थान991.72
22तमिलनाडु986.00
23तेलंगाना1,832.22
24उत्तर प्रदेश2,393.46
25उत्तराखंड107.73
26पश्चिम बंगाल (सिक्किम सहित)391.97
27केंद्र स्तर पर वितरित900.49
 कुल योग22,001.30

* विभिन्न पैकेजों के अंतर्गत संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (ABP) के तहत वितरित निधि संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सम्मिलित की गई है, जैसे— लद्दाख की राशि जम्मू एवं कश्मीर में, गोवा एवं पुडुचेरी की राशि कर्नाटक में, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की राशि मध्य प्रदेश में तथा अंडमान एवं निकोबार की राशि पश्चिम बंगाल में सम्मिलित है।

यह जानकारी केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने 01 अप्रैल 2026 को राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *