Spread the love

हरिद्वार कुंभ की तैयारियां तेज़, मेला प्रशासन ने किया गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार में होने जा रहे कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र का दौरा कर गंगा घाटों का निरीक्षण किया।

 SHABD,Dehradun, March 28,

28 मार्च 2026, हरिद्वार:

हरिद्वार में होने जा रहे कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र का दौरा कर गंगा घाटों का निरीक्षण किया। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती के नेतृत्व और स्थानीय विधायक की मौजूदगी में अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण के दौरान घाटों के चौड़ीकरण, नई सीढ़ियों के निर्माण, रेलिंग और बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम और आपातकालीन निकास जैसे महत्वपूर्ण व्यव्स्थाओं को देखा। 

विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए घाटों का विस्तार और नियमित रख-रखाव जरूरी है।

वहीं, अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण और मरम्मत कार्य तय समयसीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed