Spread the love

महिला_सुरक्षा से #साइबर क्राइम तक— पौड़ी पुलिस ने #जागरूकता अभियान चलाकर दी अहम जानकारी।

आज दिनांक 25.03.2026 को अमर उजाला की ओर से “अपराजिता कार्यक्रम” का आयोजन एवीएन पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में किया गया।

कार्यक्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट महिला उपनिरीक्षक सुमनलता द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, वेश्यावृत्ति, महिला सुरक्षा, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, पॉक्सो एक्ट, नशे एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों, उससे बचाव के उपाय एवं ऑनलाइन सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा आपातकालीन सेवाओं एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा मानस पोर्टल 1933 के बारे में जानकारी प्रदान की। छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस ऐप एवं गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड करवाकर उनकी उपयोगिता भी समझाई गई तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *