Spread the love

उत्तराखंड: गंगोत्री धाम में प्रवेश को लेकर शर्तों पर विवाद

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को लेकर आगामी चारधाम यात्रा से पहले नई बहस शुरू हो गई है।

 SHABD,Dehradun, March 26,

उत्तराखंड: गंगोत्री धाम में प्रवेश को लेकर शर्तों पर विवाद

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को लेकर आगामी चारधाम यात्रा से पहले नई बहस शुरू हो गई है। गंगोत्री धाम की पांच मंदिर समिति ने गैर-सनातनियों के प्रवेश के लिए कुछ शर्तें प्रस्तावित की हैं, जिसमें पंचगव्य और गंगाजल से शुद्धिकरण के बाद ही दर्शन की अनुमति देने की बात कही गई है। वहीं, यमुनोत्री मंदिर समिति ने इस मुद्दे पर अलग रुख अपनाया है। उनका कहना है कि धाम में आने वाले हर श्रद्धालु का स्वागत है, और किसी को चिन्हित करने या रोकने की जिम्मेदारी सरकार की है। पांच मंदिर समिति का निर्णय सनातन परंपरा के अनुरूप है। पंचगव्य दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल को मिश्रण है, जो शुद्धिकरण का प्रतीक हैं। यदि कोई गैर-सनातनी श्रद्धा के साथ इन परंपराओं का पालन करता है, तो उसे दर्शन की अनुमति मिल सकती है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि धाम की यात्रा अनादिकाल से चली आ रही है। यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत है। यदि कोई पर्यटक या गैर-सनातनी आता है, तो निर्णय लेना सरकार की जिम्मेदारी है, मंदिर समिति की नहीं।

बाइट1- सुरेश सेमवाल, तीर्थ पुरोहित, गंगोत्री धाम 

बाइट2- पुरुषोत्तम उनियाल, प्रवक्ता, यमुनोत्री मंदिर समिति 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *