Spread the love


आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और महासमुंद के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

आयोग ने रिपोर्ट में पीड़ितों के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मृतक के परिजनों और घायल लोगों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण भी शामिल करने को कहा

PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें 22 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित खल्लारी माता मंदिर से लौटते समय रोपवे दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु और सोलह अन्य के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि रोपवे का तार अचानक टूट गया और श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रॉली नीचे गिर गई।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला बनता है। इसलिए आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी कहा है कि रिपोर्ट में घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मृतक के परिजनों और घायलों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण भी शामिल होना चाहिए।

22 मार्च 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सोलह घायलों को तुरंत बचा लिया और उन्हें बागबाहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *