Spread the love

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाले कुंभ की तैयारियों का लिया जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

 SHABD,Dehradun, March 16,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाले कुंभ की तैयारियों का लिया जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कुंभ से जुड़े अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से तैयारी कर रही है। साथ ही कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भी विचार-विमर्श किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर देहरादून और हरिद्वार में अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं और वे स्वयं भी लगातार हरिद्वार पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही हरिद्वार-ऋषिकेश में प्रस्तावित कॉरिडोर परियोजनाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बनने वाले धार्मिक और पर्यटन कॉरिडोर सरकार की प्राथमिकता में हैं और इन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बाइट – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *