उत्तराखंड : रुड़की के भौंरी गांव में कुएं में गिरा गुलदार
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की वन विभाग की रेंज के ग्राम भौंरी में 15 फीट गहरे कुएं में एक गुलदार गिर गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
SHABD,Dehradun, March 12,
उत्तराखंड : रुड़की के भौंरी गांव में कुएं में गिरा गुलदार
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की वन विभाग की रेंज के ग्राम भौंरी में 15 फीट गहरे कुएं में एक गुलदार गिर गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद गुलदार को सुरक्षित बाहर निकाला। गुलदार के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हरिद्वार QRT टीम ने गुलदार को ट्रेंक्यूलाइज किया और इसके बाद कुएं से बाहर निकाला। आगे की कार्रवाई के लिए उसे चिड़ियापुर रेंज भेजने की तैयारी की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन कर्मियों और पशु चिकित्सक की टीम मौके पर मौजूद रही।
