कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल
विकास भवन सभागार में सुबह 11 बजे से होगा कार्यक्रम, महिलाएं रख सकेंगी अपनी समस्याएं
सूचना/पौड़ी/09 मार्च 2026:
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य महिला आयोग की ओर से पूरे प्रदेशभर में आगामी 09 मार्च से 13 मार्च तक महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 10 मार्च को पौड़ी गढ़वाल में महिला जनसुनवाई का आयोजन होगा, जिसमें महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि 10 मार्च को प्रातः 11 बजे से विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल प्रतिभाग करेंगी और महिलाओं से संबंधित शिकायतों व समस्याओं पर सुनवाई करेंगी। उन्होंने जिले की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है, ताकि शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा सके।
